जर्मनी ने म्यूजियम, चर्च और खेल के मैदानों को खोलने की मंजूरी दी, खाड़ी देशों में सऊदी अरब-कतर सबसे ज्यादा प्रभावित

 दुनिया में अब तक कोरोना से 33 लाख लाख 8 हजार 231 संक्रमित मिले हैं। 2 लाख 34 हजार 105 मौतें हुई हैं और 10 लाख 39 हजार 195 लोग ठीक हुए हैं। अमेरिका इससे सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर 1 लाख 95 हजार 210 संक्रमित मिले हैं, 63 हजार 861 मौतें हुई हैं और 1 लाख 52 हजार 324 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। जर्मनी ने सोमवार से लॉकडाउन में कई सहूलियतें देने का ऐलाना किया है। सरकार ने सोमवार से म्यूजियम, चर्च, छोटी दुकानें और खेल के मैदानों को खोलने की मंजूरी दी है। हालांकि, लोगों के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी होगी। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सभी राज्यों से इस पर सलाह करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।


मर्केल ने कहा कि लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा रही है, लेकिन लोग अगर सोशल डिस्टेंसिंग भूले तो संक्रमण का फैलना खतरा है। हमें एक साथ मिलकर संक्रमण की संख्या कम करने के लिए आगे भी काम करना होगा।


खाड़ी देशों में सऊदी अरब और कतर सबसे ज्यादा प्रभावित
खाड़ी देशों में कोरोना भी संक्रमण बढ़ रहा है। इन देशों में सऊदी अरब और कतर संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन दोनों देशों में गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार सऊदी अरब में अब तक 22 हजार 753 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की जान गई थी। वहीं, कतर में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 400 है और अब तक10 लोगों की मौत हुई है। खाड़ी के अन्य देशों में संयुक्त अरब अमीरात में 12 हजार 400 लोग संक्रमित मिले हैं और 105 मौतें हुई हैं। कुवैत में 4 हजार लोग संक्रमित मिले हैं 26 लोगों की जान गई है। बहरीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार है और आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं ओमान में 2300 लोग पॉजिटिव मिले हैं 11 मौतें हुई हैं। 


कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका10,95,21063,8611,52,324
स्पेन2,39,63924,5431,37,984
इटली 2,05,46327,967 75,945
फ्रांस1,66,42024,08748,228
ब्रिटेन1,71,55326,771उपलब्ध नहीं
जर्मनी1,61,5396,4671,20,400
तुर्की 1,17,5893,08144,022
रूस99,399972 10,286
ईरान93,657 5,957 73,791
चीन82,8624,63377,610   

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


ट्रम्प ने चीन पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी दी


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना के बारे में जल्द जानकारी नहीं देने के लिए एक बार फिर चीन से नाराजगी जाहिर की है। ट्रम्प ने चीन पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं एक ही काम कर सकता हूं, मैं ज्यादा पैसे के लिए उस पर नए टैरिफ (सीमा शुल्क) लगा सकता हूं। ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के हर दिन वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 


इससे एक दिन पहले भी ट्रम्प ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि चीन नहीं चाहता कि वे नवंबर में फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाएं। उन्होंने कहा कि चीन मुझे अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए कुछ भी करेगा। उसका कोरोना से निपटने का तरीका इस बात का सबूत है। 




मिशिगन में प्रदर्शनकारियों को कैपिटल बिल्डिंग में प्रवेश करने से राेकते पुलिसकर्मी।




प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के जल्द होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। भारत कोरोना से इस लड़ाई में अपने करीबी मित्र रूस के साथ है। मिशुस्तिन गुरुवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। एक न्यूज चैनल से बातचीत में मिखाइल ने कहा, “मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब मैं सेल्फ आईसोलेशन में जा रहा हूं। ये बेहद जरूरी है ताकि मेरे साथी सुरक्षित और स्वस्थ रहें।” उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी है। अब मिखाइल का कामकाज आंद्रे बेलोस्योव संभालेंगे। देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो चुकी है। 



मॉस्को में एक बीमार आदमी को स्ट्रेचर पर ले जाता स्वास्थ्यकर्मी।


पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर संक्रमित
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। उनकी बेटी और बेटा की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। खास बाद ये है कि असद ने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी। इसके बाद पीएम को टेस्ट कराना पड़ा था। रिपोर्ट निगेटिव आई। इमरान ईधी फाउंडेशन के फैजल ईधी से मिले थे। बाद में फैजल संक्रमित पाए गए। इसके बाद इमरान का टेस्ट कराया गया। 


अर्जेंटीना में 24 घंटे में 143 नए मामले सामने आए


अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों में कोरोनो के 143 नए मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों की संख्या 4 हजार 428 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। देश में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि एक दिन पहले संक्रमण के 158 नए मामले सामने आए थे और सात लोगों की मौत हुई थी।